Wednesday, February 16, 2011

My Worth....

Was I not worth even a Tear
Was I not at all Dear
You taught me to live
You taught me laugh
You made me feel contended
And now you left me in half
Where will I go as life's path is clear
I thought I am close to your heart
But I was not even worth a tear

I felt you love me more than anyone
I felt u know my feelings so no need to mention
I never thought who you are
Never seen what you do
As I felt your love was pure & true
I felt so sure that had no fear
But I never knew that I am not even worth a tear

When you went off I made hue & cry
My expectations from you were so high
Why you proved me right this time
I wish me crying would called you closer & near
But I was a fool, as I was not even worth a tear

Saturday, February 5, 2011

तेरे जाने ने मेरी सर्द आँखों को नम कर दिया......

तेरे जाने ने मेरी सर्द आँखों को नम कर दिया
दिया गम मुझको ये ऐसा ही हर गम को छोटा कर दिया

तु जब तलक थी ना ही कद्र थी ना वक़्त था मेरे पास
आज तेरी कद्र है, वक़्त भी है मगर तु नहीं मेरे पास

कभी हुआ तो ज़रूर होगा की मैंने तेरी खबर ना ली
तभी तो आज तुझे मेरी फ़िक्र नहीं,तु अपने घर में ही बस भली

मुझे तो लगता है की कुछ कसूर मेरे किये में था
मगर ये बेरुखी तुने क्यों की, क्या सिर्फ तब तलक तेरा वास्ता मुझसे था

तेरी मसरूफी से मुझे aaj भी कोई गिला नहीं
मगर में क्या करू, तुझ सा कोई मुझको मिला नहीं 

जो गम मेरे दिल में है क्यों वो तेरी आँखों में नहीं है......

जो गम मेरे दिल में है क्यों वो तेरी आँखों में नहीं है
मैं सोचता रहता हु तुझे दिन रात, तुझे मेरे होने का अहसास भी नहीं है

याद कर ज़रा वो ज़माना जब तु साथ मेरे थी हरदम
उठे थे संग चले भी संग, हम तुम सदा थे हमकदम
है आज तु अकेली हो गया तुझे कैसे ये वहम
मर्ज़ी नहीं है तेरी या मेरी अपना रिश्ता है खुदा का करम

मैं कोई सामान नहीं, ना तेरा कोई पुराना खिलौना था
मुझे था ये अहसास नहीं की ऐसा भी एक दिन होना था
तेरे मुड़ते ही ये सारा जहान बिखर गया
जिस्म जिंदा है कहने को आज भी पर  दिल कभी का मर गया 



जो गम मेरे दिल में है क्यों वो तेरी आँखों में नहीं है
मैं सोचता रहता हु तुझे दिन रात, तुझे मेरे होने का अहसास भी नहीं है 

चलो माँ आज हम दोस्त बन जाये

माँ चल आज दोस्त बन जाये
आपका मेरा रिश्ता कुछ भूल जाये
मान ले की हम बचपन से करीब है
मैं तेरा और आप मेरे अज़ीज़ है
चलो आज दोस्त बन जाये
चलो कुछ कहीं कुछ सुनाये

माना हम साथ खेले नहीं
कभी घुमे संग संग मेले नहीं
पर विश्वास है की दुनिया में हम अकेले नहीं
जब अकेले नहीं तो क्यों यु रोते रहे
क्यों अपने दुःख अकेले ही सहे
चलो दुःख बाँट ले और  खुशियाँ ले आये
चलो माँ आज हम दोस्त बन जाये

आप मेरे करीब ज़रूर हो
पर लगता है की आदत से मजबूर हो
कुछ कहते नहीं मुझसे जैसे मुझसे दूर हो
दोस्त बन के देखो शायद दोस्ती में ही वो सुरूर हो
आओ कुछ बांटे और सुकून के रंग में सन जाये
चल माँ आज हम दोस्त बन जाये

मैं बड़ा नहीं हूँ जो आपको सलाह दूंगा
पर रखो भरोसा की सब चुप चाप सुन लूँगा
अगर पूरा नहीं तो कुछ हद तक आपका गम सह लूँगा
कुछ ज्यादा नहीं पर रोने तो कन्धा ज़रूर दूंगा
एक कोशिश करे की शायद ज़िन्दगी का गम खुशिओं से अलग बंट जाये

चलो माँ आज हम दोस्त बन जाये 


चलो माँ आज हम दोस्त बन जाये ..............

Sunday, January 30, 2011

गर तु नहीं तो कोई नहीं

गर ज़िन्दगी लिखी है तनहा तो ये तनहा ही सही
हमसफ़र हो तो बस तु हो गर तु नहीं तो कोई नहीं

हर बात हर जगह मेरी तुझसे जुडी है
हर आदत और कलाम में बस तु ही बसी है 

जो तु नहीं तो ज़िन्दगी वैसे भी ज़िन्दगी कहाँ रही
हमसफ़र हो तो बस तु हो गर तु नहीं तो कोई नहीं

कल भी तेरा कसूर था, अब भी तेरा कसूर है
कल तुने यु बिगाड़ा मुझे, क्यों आज मुझसे दूर है
कुछ वक़्त रूकती तो कह देता वो बात जो तुझसे नहीं कही 

हमसफ़र हो तो बस तु हो गर तु नहीं तो कोई नहीं

है जानते ये बात सब की हम आज भी करीब है
पर हम ही नहीं मानते ये बात कुछ अजीब है
मेरी ज़िन्दगी में  सुकून था, जब तक तु मेरे संग रही 

हमसफ़र हो तो बस तु हो गर तु नहीं तो कोई नहीं 

Wednesday, January 26, 2011

Love to be with YOU !!!

Its for you & only for you
With you I feel life is true
you been with me in highs & lows
You been there in dark & also when it glows

You been so nice & pleasantly warm
When I felt lost, I fell in your arm
You pray for me & tell me trying is no harm
The world has gone tarnished & you still have love & charm

I relied on you for support & advice
Whenever I cried, with me you also cried
To make me happy, everything you tried
I m been such a psyco & you been so wise

I don't know from where you come in stayed with me
I was always a chatter box as you been my battery
With you nothing holds back & I feel so free
Like I have a nest in you & you are a caring tree

Now situation is such, without you no line can drawn
If you are not around, life will not go on
If you not with me, world looks like dark zone
I always want you with me, no matter how older I have grown

Sunday, January 16, 2011

ख़त तेरे लिए

कितने ही ख़त तुझे मैंने लिखे और लिख कर भी सब फ़ना किये 
लिख कर भी रखू तो क्या मैं करू , कैसे मैं भेजू इन्हें और कहाँ 
इस शहर में रहता था तु एक दिन,  तेरा पता था मालूम मुझे अब तु नहीं रहता वहां तो अब, तलाश में तेरी है सारा जहान 

अक्सर मैं सुनता हूँ की मैं बस यूँ हँसता रहता हूँ 
अक्सर ही ये होता है मैं दिन ढले महफ़िलो मैं हूँ 
पर अब तलक ना देख पाया आँखों में और दिल में 
किस कदर हूँ अकेला, तनहा दिल मुश्किलों में हूँ 

ये कदम खुद-ब-खुद मुझे ले जाते है वहां 
कुछ वक़्त बिताने को जहाँ रुक गए थे हम 
अब वो सराये खाली है, बस्ती भी शायद उजड़ गयी
बस वक़्त ठहरा ही रह गया, तुम छोड़ गए तन्हाई और गम 

मुझको गिला नहीं की तुम साथ नहीं आज 
बस इतना सा मलाल ही की कुछ ना कह सका 
तुम छोड़ गए एक ख़त लिख कर की तुम मेरे नहीं 
अपना कोई निशान भी छोड़ा नहीं कहीं 

तुम इतने मुझमे थे की तुम की अब भी तुम मुझमे ही हो 
ये जानते तो तुम भी थे फिर क्यों में ही ऐसे तनहा रहू 
मुझको नहीं यकीन की तुम मुझसे दूर हो 
हो जिस्म कहीं भी पर रूह के करीब ज़रूर हो 

अब जल्दी ही ये मेरी हँसी होंटो से आँखों में आएगी 
तेरी है जो तकदीर तुझे, फिर मेरे करीब ही लाएगी 
तब तक तेरी और मेरी भी सदायें नहीं सुनेगा ये जहान
लिख कर करू में क्या ये ख़त, भेजू तुझे कहाँ